Best Funny Hindi Jokes

Majedar Funny Hindi Jokes, Best Funny Hindi Jokes, Top Funny Hindi Jokes, Latest Funny Hindi Jokes, Santa Banta Funny Hindi Jokes, Girlfriends Boyfriends Funny Hindi Jokes, Viral Whatsapp Funny Hindi Jokes




एक बार एक आदमी की अपनी पत्नी से बहुत घमासान लड़ाई हो गयी तो वह गुस्से में घर छोड़ कर चला गया और जंगल में समाधि लगा कर बैठ गया।


कईं महीनो की घोर तपस्या के बाद भगवान् उस पर प्रसन्न होकर उसके समक्ष प्रकट हुए और उससे बोले।


भगवान्: आँखे खोलो वत्स।


आवाज़ सुन कर उस आदमी ने आँखे खोली तो अपने सामने भगवान् को देख वह आदमी भगवान् से बोला, " हे प्रभु मेरे दुखों का निवारण करो।"


भगवान्: बोलो वत्स तुम्हारी क्या इच्छा है।


आदमी: प्रभु मैं अपनी पत्नी से बहुत परेशान हूँ और मैं चाहता हूँ या तो आप उसे गूंगा कर दो या मुझे फिर से कुंवारा बना दो।


भगवान: वत्स मैंने तुम्हे मन्नत मांगने को बोला था जन्नत मांगने को नहीं।




एक बार एक नवविवाहित दुल्हन अपनी सुहागरात पर अपने पति पूछती है।


पत्नी: जानू बताओ मैं तुम्हे कितनी अच्छी लगती हूँ?


पति: बेहद।


पत्नी: बेहद मतलब?


पति: बहुत ही ज्यादा।


पत्नी: फिर भी कितनी?


पति: इतनी कि दिल चाहता है तुम्हारी जैसी एक और ले आऊँ।




पत्नी: इस बार इलाज जानवरों के डॉक्टर से करवाना।


पति: क्यों?


पत्नी: रोज सुबह मुर्गे की तरह उठ जाते हो, कुत्ते की तरह भाग कर ऑफिस जाते हो, गधे की तरह दिनभर काम करते हो, लोमड़ी की तरह इधर-ऊधर से सूचना लेकर रिपोर्ट बनाते हो, बंदर की तरह बॉस के इशारे पर नाचते हो, घर आकर परिवार पर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो और फिर भैंस की तरह सो जाते हो तो क्या इंसानों का डॉक्टर खाक इलाज कर पाएगा।




एक बार एक दम्पति के घर में चोर घुस गया और पत्नी के सारे गहने चुरा कर भाग गया तो पत्नी अपने पति से बोली।


पत्नी: चोर मेरे सारे गहने चोरी करके ले गया और तुम चुपचाप देखते रहे।


पति: मैं थोड़ी सी भी जोर जबरदस्ती करता तो मुझे गोली मार देते।


पत्नी: तो क्या हुआ? तुम्हारा बीमा करवाया हुआ है, गहनों का नहीं करवाया था।




एक बार एक आदमी की अपनी पत्नी से बहुत घमासान लड़ाई हो गयी तो वह गुस्से में घर छोड़ कर चला गया और जंगल में समाधि लगा कर बैठ गया।


कईं महीनो की घोर तपस्या के बाद भगवान् उस पर प्रसन्न होकर उसके समक्ष प्रकट हुए और उससे बोले।


भगवान्: आँखे खोलो वत्स।


आवाज़ सुन कर उस आदमी ने आँखे खोली तो अपने सामने भगवान् को देख वह आदमी भगवान् से बोला, " हे प्रभु मेरे दुखों का निवारण करो।"


भगवान्: बोलो वत्स तुम्हारी क्या इच्छा है।


आदमी: प्रभु मैं अपनी पत्नी से बहुत परेशान हूँ और मैं चाहता हूँ या तो आप उसे गूंगा कर दो या मुझे फिर से कुंवारा बना दो।


भगवान: वत्स मैंने तुम्हे मन्नत मांगने को बोला था जन्नत मांगने को नहीं।




एक बार एक पत्नी अपने पति के बटुए की तलाशी ले रही होती है तो उसे उसमे अपनी तस्वीर मिलती है जिसे देखकर वह बहुत खुश होती है और दौड़ी दौड़ी अपने पति के पास जाती है और उस से कहती है;


पत्नी:जानू मुझे माफ़ कर दो मैंने तुम्हे हमेशा गलत समझा और तुम पर शक किया पर उसके बावजूद तुम मुझे इतना प्यार करते हो!


पत्नी की बात सुन कर पहले तो पति को कुछ समझ नहीं आता परन्तु फिर भी वह कोई सवाल जवाब नहीं करता!


अगले दिन सुबह जब दोनों पति-पत्नी एक साथ नाश्ता कर रहे होते हैं तो पति अपनी पत्नी से पूछता है;


पति: जानू एक बात बताओ कल शाम को तुम्हे क्या हो गया था, तुम बड़ा प्यार दिखा रही थी मुझ पर?


पत्नी: दरअसल कल शाम को मैं तुम्हारे पर्स की तलाशी ले रही थी तो मुझे उसमे अपनी तस्वीर मिली जिसे देख कर मुझे एहसास हुआ की तुम मुझे कितना प्यार करते हो!


पत्नी की बात सुन पति हंस कर जवाब देता है;


पति: ओह, अरे जान वो तो मैंने तुम्हारी तस्वीर अपने बटुए में इस लिए रखी है ताकि मैं उसे मुसीबत के वक्त देख सकूँ!


पत्नी: ऐसा क्यों? क्या तुम्हे मुसीबत में मेरी तस्वीर देख कर उस परेशानी से लड़ने की हिम्मत मिलती है!


पति: नहीं, दरअसल बात यह है की जब भी मैं मुसीबत में होता हूँ तो तुम्हारी तस्वीर देख कर मुझे यह एहसास होता है की जब मैं तुम्हारे जैसी मुसीबत के साथ सारी ज़िन्दगी काट सकता हूँ तो यह मुसीबत किस खेत की मुली है!




एक बार एक पति अपनी पत्नी को एक SMS भेजता है और उसमे लिखता है, " जानू आज मुझे घर पहुँचने में देर हो जायेगी इसीलिए तुम ज़रा मेरे सारे गंदे कपडे धो कर रखना और मेरे घर पहुँचने से पहले मेरा मनपसंद खाना बना कर रखना!


कुछ देर के बाद वह फिर अपनी पत्नी को एक और SMS करता है जिसमे लिखता वह है कि, " जानू एक और बात जो मैं तुम्हे बताना भूल गया वह यह की मेरी कंपनी ने मेरी तनख्वा बढ़ा दी है और इसीलिए मैंने इस महीने के अंत में तुम्हे एक नयी गाडी दिलाने का सोचा है!


पति जैसे ही यह SMS भेजता है उसके तुरंत बाद दूसरी तरफ से पत्नी का जवाब आता है, वाह यह तो बड़ी अच्छी खबर है, तुम सच बोल रहे हो ना?


पत्नी का SMS पढ़ पति जवाब भेजता है, " नहीं मैं तो बस यह चेक कर रहा था की तुम्हे मेरा पहला SMS मिला या नहीं!




एक बार एक आदमी मर रहा होता है तो उसके परिवार के सारे सदस्य उसके आस पास खड़े होते हैं, अपनी अंतिम सासें गिनते हुए वह आदमी अपनी पत्नी से कहता है;


आदमी: मेरे मरने के बाद तुम पड़ोस में रहने वाले रामलाल से शादी कर लेना!


आदमी की बात सुन कर पत्नी जवाब देती है!


पत्नी: नहीं मैं तुम्हारे बाद किसी और से शादी नहीं कर सकती!


आदमी: पर मैं तुम्हे कह रहा हूँ ना तुम रामलाल से शादी कर लेना!


पत्नी: आप ऐसा क्यों कह रहे है!


आदमी: क्योंकि उस ने एक बार मुझे बेवकूफ बना कर एक शर्त जीत ली थी और अब मैं उस से बदला लेना चाहता हूँ!




एक आदमी ने अपनी बीवी को परेशान करने के लिए दफ्तर जाते हुए उस से कहा;


पति: गुड बाय, चार बच्चों की अम्मा!


पहले दिन तो पत्नी ने बुरा नहीं माना परन्तु उसके बाद यह रोज़ का सिलसिला हो गया तो उसने पति की मसखरी का एक जवाब ढूँढ निकाला, अगले दिन जब उसका पति अपने दफ्तर के लिए घर से निकल रहा था तो वह अपनी पत्नी से बोला;


पति: गुड बाय! चार बच्चों की अम्मा!


पति की बात सुन पत्नी बोली;


पत्नी: बाय-बाय, दो बच्चो के बापू!




एक बार एक पति अखबार पढ़ रहा होता है की तभी अचानक पीछे से आकर उसकी पत्नी उसे ज़ोरदार घूंसा मारती है।


पति दर्द से तडपता हुआ उस से पूछता है, "क्या हुआ?"


पत्नी: तुम्हारी शर्ट की जेब में एक कागज मिला है, जिस पर मैरी लिखा हुआ है।


पति: ओह वो! तुम्हें याद है, पिछले सप्ताह मैं ट्रेकिंग पर गया था तो वहां पर मैंने जिस घोड़ी की सवारी की थी, मैरी उसका नाम था।


अगले दिन जब पति दफ्तर से वापस आया तो बीवी ने फिर उसे एक जोरदार घूंसा रसीद कर दिया।


पति ने फिर तड़पकर उस से पूछा, "अब क्या हुआ?"


पत्नी: तुम्हारी घोड़ी का फोन आया था।




शादी के बाद पति ने अपनी पत्नी से पूछा;


पति: तुम्हारे शादी से पहले कितने ब्वॉयफ्रेंड थे?


यह सुन कर पत्नी ने पति के हाथ में एक लिफाफा दिया, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये थे, लिफ़ाफ़े को देख पति ने पत्नी से पूछा;


पति: ये क्या?


पत्नी: मैं जब भी ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी तो 1 चावल का दाना इसमें डाल देती थी!


पति (दाने गिन के): बस 7, और ये 200 रुपए क्यों?


पत्नी: 4 किलो चावल बेच दिए!




एक बार एक बहू अपनी सास के पास जाती है और कहती है;


बहू: मां जी, कल रात को उनसे मेरी लड़ाई हो गई!


बहू की बात सुन सास उसे बड़े ही प्यार से समझाते हुए कहती है;


सास: कोई बात नहीं बहू, यह सब तो पति-पत्नी के बीच होता ही रहता है!


सास की बात सुन बहू जवाब देती है;


बहू: माँ जी वह तो मैं भी जानती हूँ, लेकिन अब लाश का क्या करें?




एक बार एक महिला की शव यात्रा निकल रही होती , जिसके आगे आगे एक कुत्ता चल रहा होता है और पीछे बहुत सारे आदमियों की लाइन लगी होती है, तभी रास्ते में एक आदमी की नज़र आगे चल रहे कुत्ते और पीछे चल रही आदमियों की लाइन पर पड़ती है तो उसे बड़ा अजीब लगता, कुछ देर उस सारे मंज़र को देखने के बाद जब उस आदमी से रहा नहीं जाता तो वह उस महिला के पति के पास आता है और सारा माजरा पूछता है; 


आदमी: भाई साहब ये सब कैसे हुआ ?


पति: ये जो कुत्ता आगे आगे चल रहा है ना इसने मेरी पत्नी को काट लिया था जिस वजह से वह मर गयी !


आदमी (कुछ देर सोच कर ): भाई साब क्या एक दिन के लिए आप ये कुत्ता मुझे उधार दे सकते हैं?


पति: जरुर, पर पीछे लाइन में लग जाओ!




एक बार एक पति अपनी पत्नी के पास गया और बड़े ही प्यार से उसका हाथ अपने हाथों में थाम कर बोला;


पति: जानू तुम मुझे कितना प्यार करती हो?


पत्नी जो की पहले से ही किसी बात पर नाराज़ बैठी थी चिड़ते हुए बोली;


पत्नी: बहुत सारा!


पत्नी की बात सुन पति फिर बोला;


पति: अच्छा तो जानू कुछ ऐसी बात कहो जो सुनने के बाद मेरे पाँव ज़मीन पर ना लगें!


पत्नी: जा के पंखे से फांसी लगा लो!




एक बार एक पति अपनी पत्नी को ताना मारते हुए कहता है;


पति: अगर तुम्हे ढंग का खाना बनाना आता हो तो मैं आया की छुट्टी कर देता!


पति की बात सुन कर पत्नी को भी गुस्सा आ जाता है तो वह पति से कहती है;


पत्नी: सही बात है और अगर तुम्हे भी ढंग से प्यार करना आता तो मैं भी ड्राईवर की छुट्टी कर देती!

Previous Post Next Post